आगरालीक्स…दो दिन बाद बहन की शादी और आज टंकी पर मरने के लिए चढ़ गया उसका भाई. दो घंटे मिन्नतें करने के बाद उतरा…कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
फिरोजाबाद में सोमवार को एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया. करौली मंदिर रामलीला मैदान स्थित टंकी पर 30 साल का शौर्यसिर्सादिया उर्फईगू निवासी पुराना तिलक नगर टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा. सूचना पर सीओ सिटी अरुण चौरसिया और थाना उत्तर प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. लगातार युवक द्वारा कूदने की धमकी दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात की गई और सुरक्षा के लिए टंकी के चारों ओर जाल भी बिछाया गया.
माइक से युवक को काफी समझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने उससे कारण पूछा लेकिन वह चुप रहा. इधर सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर आ गए. उन्होंने काफी मिन्नतें की. करीब दो घंटे मिन्नतेें करने के बाद युवक नीचे उतरा. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक को आनलाइन गेम में भारी नुकसान हुआ था. दो दिन बाद घर में बहन की शादी है. इस कारण परिवार से भी विवाद हुआथा. पुलिस कार्रवाई कर रही है.