मथुरालीक्स…मथुरा में एमबीए कर रहे छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी. फंदे से लटका मिला शव
आगरा मंडल के मथुरा जिले में निजी कॉलेज से एमबीए कर रहे एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया है. उसका शव फंदे से लटका मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है. मृतक अलीगढ़ के अतरौली का रहने वाला सत्यम प्रताप पुत्र देवेंद्रपाल सिंह है.सत्यम पिछले सात आठ महीने से आझई स्थित सतीशचंद्र शर्मा के मामा हॉस्टल में रह रहा था. रविवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा .प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र ने रात में कमरे में ओढ़ने वाली चादन का इस्तेमाल करते हुए बेड पर कुर्सी रखकर पंखे से लटकककर आत्महत्या की है. पुलिस की फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.