आगरालीक्स…आगरा में अनएकेडमी की करियर काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को दिखी NEET–JEE की स्पष्ट राह…स्टूडेंटस को बताई सही रणनीति, सिलेबस प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट
कमला नगर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में अनअकैडमी की टीम द्वारा NEET और JEE की तैयारी को लेकर विशेष काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की सही रणनीति, सिलेबस प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया गया। अनअकैडमी की ओर से यह पहल स्टूडेंट्स को सही दिशा और मजबूत आत्मविश्वास देने के उद्देश्य से की गई।सेशन में आगरा की बेस्ट फैकल्टी ने स्टूडेंट्स से सीधे संवाद किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। स्टूडेंट्स को यह समझाया गया कि सही गाइडेंस, क्वालिटी कंटेंट और रेगुलर प्रैक्टिस के जरिए NEET और JEE जैसे कठिन एग्जाम भी आसान बनाए जा सकते हैं। अनअकैडमी की डिजिटल और ऑफलाइन लर्निंग क्वालिटी को उदाहरणों के साथ समझाया गया, जिससे स्टूडेंट्स को आधुनिक एजुकेशन सिस्टम की ताकत का एहसास हुआ।
डाउट क्लियरिंग सेशन के लिए अनअकैडमी के एक्सपर्ट तुषार सिंघल ने विशेष समय दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि सफलता किसी एक दिन की मेहनत का नहीं, बल्कि लगातार सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने स्टूडेंट्स को डर और कन्फ्यूजन से बाहर निकलकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी। इस काउंसलिंग सेशन के बाद स्टूडेंट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। अनअकैडमी की टीम ने भरोसा दिलाया कि क्वालिटी एजुकेशन, एक्सपर्ट फैकल्टी और पर्सनल गाइडेंस के जरिए हर स्टूडेंट अपने सपनों को साकार कर सकता है।