मथुरालीक्स…जन्माष्टमी पर मथुरा—वृंदावन जा रहे हैं तो रूट डायवर्जन जान लें. तीन दिन तक बाहरी वाहनों की नो एंट्री, 70 जगह बैरियर लगेंगे
जन्माष्टमी पर देशभर से श्रद्धालु मथुरा व वृंदावन पहुंचते हैं. आगरा से भी काफी लोग कान्हा का जन्मदिन वाले दिन दर्शन को यहां पहुंचते हैं. इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर को चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा है. इसके तहत 15 अगस्त की सुबह से तीन दिन तक बाहरी वानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वहीं चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया है. 70 स्थानों पर बेरीकेडिंग रहेगी.70 जगह बैरियर लगाकर रोके जाएंगे वाहन
नगर में 70 प्वाइंटर बनाए गए हैं जहां बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा. इन सभी बैरियर पर पीएसी के जवान, पुलिस बल और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके लिए दो कंपनी पीएसी, 1350 सिपाही, सभी जोन पर एक सीओ रैंक के अधिकारी, सभी सेक्टरों पर एकए—एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके अलावा अन्य जनपदों से 35 टीएसआई, 43 हैड कांस्टेबल और दो यातायात निरीक्षक भी तैनात किए जाएंगे.
सीओ सदर के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को जाने आने की व्यवस्था वनवे रहेगी. जुगलघाट की ओर से आने वाले श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर के एक नंबर गेट से बाहर निकलेंगे. वहीं विद्यापीठ चौराहा काी ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने के बाद चार नंबर गेट से बाहर निकालेंगे.