आगरालीक्स…आगरा में एक लाख के करीब आवारा कुत्ते. 2030 तक आगरा को रेबीज फ्री सिटी बनाने का नगर निगम का लक्ष्य..सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये कहा
आगरा में कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण और रेबी रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए नगर निगम की ओर से रेबीज फ्री सिटी 2030 का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान के तहत 2030 तक आगरा को डॉग मेडिएटेड रेबीज मुक्त शहर बनाने के तहत प्रयास किया जा रहा है. नगर निगम के अनुसार आगरा में 90 हजार से 1.20 लाख तकक आवारा कुत्ते हैं जिनमें से तीन सालों के अंदर 60 हजार के करीब एबीसी आपरेशन पूरे किए जा चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिया ये जवाबहाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते रेबीज व कुत्तों के हमले को देखते हुए आदेश किदया है कि वह इन क्षेत्रों के आवारा कुत्तों को निर्धारित डॉग शेल्डर व कंपाउंड में स्थानांतरित करें. नसबंदी के बाद उन्हें वापस मोहल्लों में न छोड़ा जाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है. एनिमल लवर्स ने प्रदर्शन किया. जिसके बाद अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है. वहीं इस आदेश पर आगरा नगर निगम का कहना है कि यह आदेश आगरा पर लागू नहीं है और आवारा कुत्तों को शेल्टर में पहुंचाने की कोई योजना नहीं है.