आगरालीक्स…Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ आ रही बस कैंटर से टकरा गई, हादसे में एक की मौत, चीख पुकार मचने पर घायलों को बाहर निकाला गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह चार बजे नोएडा से आगरा की तरफ आ रही प्राइवेट बस मथुरा के मांट क्षेत्र में कैंटर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।
हादसे में एक मौत
भीषण हादसे में भिंड के गांव मंसूरी के रहने वाले उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।