मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन से एक साल की बच्ची का किडनैप. वॉशरूम गई थी मांग, पीछे से युवक आया और बच्ची को उठाकर ट्रेन में चढ़ कर ले गया…
मथुरा जंक्शन से एक साल की बच्ची का किडनैप किया गया है. बच्ची सो रही थी, उसे सोता छोड़कर मां वॉशरूम चल गई लेकिन तभी पीछे से युवक आया और बच्ची को उठाकर ट्रेन में चढ़ गया और फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई. जंक्शन पर लगे सीसीटीवी की तलाश की तो उसमें एक युवक बच्चों को लेकर ट्रेन में चढ़कर ले जाते दिखाया.घटना प्लेटफार्म नंबर दो की है. शुक्रवार रात को 10 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली पूजा अपनी दो बच्ची के साथ प्लेटफार्म पर सो रही थी. महिला के साथ उसके दो बच्चे सो रहे थे. बच्चों को सोता छोड़ महिला टॉयलेट करने के लिए चली गई. तभी एक युवक एक बच्ची को लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़कर उसे आगरा की तरफ ले गया.
इधर जब बच्चों की मां जैसे ही टॉयलेट से वापस आई तो उसे एक ही बच्चा लेटा मिला. उसने शोर मचाया तो स्टेशन पर काफी संख्या में यात्री जुट गए. जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि सभी सीसीटीवी चेक किए गए हैं. एक युवक बच्ची को लेकर ट्रेन में चढ़कर ले जाते दिखाया. जल्द ही युवक का पता लगाया जाएगा. इधर बच्ची के किडनैपिंग के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम आगरा, झांसी और इज्जतनगर मंडलों से रवाना हुई है.