मथुरालीक्स…दुखद, नौसेना जवान की एक्सीडेंट में मौत. छुट्टी पर आया था, हेडआफिस से वापसी का आया फोन. स्टेशन जाते समय हो गया हादसा..
मथुरा से एक दुखदभरी खबर सामने आई है..छुट्टी पर आए नौसेना जवान की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. जवान एक सप्ताह की छुट्टी पर आया था लेकिन शुक्रवार सुबह हेड आफिस से वापसी का बुलावा आ गया. शाम को वह छोटे भाई के साथ स्टेशन के लिएजा रहा था लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. अस्पताल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी. मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.हेड आफिस से आया था बुलावा
थाना फरह के गांव गजौली में रहने वाले प्रशांत की 2019 में नौसेना में भर्ती हुई थी. उनकी पोस्टिंग कोच्चि में थी. एक सप्ताह पहले ही वे छुट्टी पर घर आए थे. इधर आपरेशन सिंदूर को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया ऐसे में शुक्रवार सुबह हेड आफिस से प्रशांत के पास वापसी का फोन आ गया. शुक्रवार शाम करीब 8 बजे वह भाई के साथ रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकला लेकिन गांव सरूरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में प्रशांत गंभीर रूपसे घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया, वहीं छोटा भाई मामूली रूप से चोटिल हुआ है.
प्रशांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी पूनम बेसुध हो गई है. परिजनों ने बताया कि प्रशांत की शादी नवंबर 2024 में राजस्थान की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी.