मथुरालीक्स…मथुरा में बाढ़ से हालात बदतर, सड़कों से लेकर कॉलोनियों में यमुना का पानी. 12वीं तक के स्कूल मंगलवार को भी रहेंगे बंद
मथुरा में बाढ़ से हालात बदतर हैं. कॉलोनियां जलमग्न हैं और सड़कों पर यमुना का पानी बह रहा है. कोई नाव चला रहा है तो कोई घर को लेकर परेशान है. जनजीवन अस्त व्यस्त है. वहीं 12वीं तक के स्कूलों में मंगलवार को भी छुट्टी के आदेश दे दिए गए हैं. यमुना में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. 54 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. रविवार रात दो बजे यमुना का जलस्तर ओर बढ़ा जिससे इसका पानी लक्ष्मी नगर की आधा दर्जन कॉलोनियों में घुस गया.कम हुआ है जलस्तर
राहत की बात ये है कि यमुना का जलसतर दिन में कम हुआ है. सोमवार की शाम छह बजे यमुना का जलस्तर मथुरा में तीन सेंटीमीटर कम हुआ है. इस समय यहां का जलस्तर 167.64 सेंटीमीटर है. हालांकि ये खतरे के निशान से अभी भी डेढ़ मीटर अधिक है. सोमवार को हथिनीकुंड से 37 हजार क्यूसेक और ओखला से 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वहीं मथुरा के गोकुल बैराज से आगरा की ओर 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.