मथुरालीक्स …हाईवे पर दो अलग अलग हादसे में तीन की मौत।
मथुरा के जैंत में शनिवार रात में छटीकरा पुल पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चला रहे 28 साल के चेतन की मौत हो गई, जबकि राहुल, सागर और प्रिंस घायल हैं। सभी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं और वृंदावन आए थे। रात में वृंदावन से बल्लभगढ़ लौट रहे थे।
मथुरा रिफाइनरी में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत
मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी गांव के पास सड़क पर खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में कुरकुंडा निवासी सूरज और आंसू की मौत हो गई।