मथुरालीक्स…मथुरा मेें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि. प्रेयर मीट में उमड़ी ब्रजवासियों की भीड़. भावुक नजर आई सांसद हेमा मालिनी
अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर आज मथुरा में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. ब्रजवासियों ने अपने पसंदीदा अभिनेता को नमन किया और उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए. इस दौरान सांसद हेमामालिनी भी अपने पति के निधन पर यहां भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि धरमपाजी के बिना सब कुछ सूना है.प्रार्थना सभा में दी श्रद्धांजलि
शनिवार को छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार में प्रार्थना सभा रखी गई. यहां दिवंगत अभिनेता के जीवन पर आधारित शार्ट फिल्म भी दिखाई दी. जिसे देख हर कोई भावुक हो गया और अभिनेता की यादों में खो गया.
धरमजी के बिना सबकुछ अधूरा
प्रार्थना सभा में सांसद हेमा मालिनी भावुक हो गईं. उन्होंने याद करते हुए कहा कि धरमजी के बिना जीवन ही अधूरा है.वो मेरे लिए सबकुछ थे. उनहोंने जिस तरह मेरा हाथ दिया मेरे परिवार का साथ दिया भुलाया नहीं जा सकता. उनकी हंसी लोगों को मुग्ध करती थी. जितना प्यार और सम्मान उनसे मिला वह काफी है. इस दौरान गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, कमिश्नर शैलेंद्र कुमार, डीआईजी शैलेष कुमार, डीएम सीपी सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए.