मथुरालीक्स …Mathura News: दर्दनाक, यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट जाने के लिए बस से उतरे यात्रियों को ट्रक ने चपेट में लिया, छह की मौत।
दिल्ली से कानपुर के लिए शुक्रवार रात को यात्रियों को लेकर बस चली, शनिवार सुबह चार बजे मथुरा के सुरीर क्षेत्र में यात्रियों ने टॉयलेट जाने के लिए बस रोकने को कहा। बस चालक ने यमुना एक्सप्रेस वे पर बस को रोक दिया, एक के बाद एक यात्री टॉयलेट जाने के लिए बस से उतरने लगे।
ट्रक ने बस में टक्कर मारने के बाद यात्रियों को रौंदा ( Mathura News: Truck hit passengers comes out from bus for toilet on Yamuna Expressway, 6 died)
इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, बस के नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस में सवार अन्य यात्री भी नीचे उतर आए। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित, इनकी हुई मौत
हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा। वाहनों की लाइन लग गई, हादसे में एक यात्री घायल हुआ है। वहीं, म्रतकों की पहचान दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष, बस्ती के रहने वाले देवेश, कन्नौज के गणेश, औरेया के सोनू के रूप में हुई है, दो म्रतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।