मथुरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर ढाबे के अंदर चल रहा था देह व्यापार. मथुरा पुलिस ने संचालक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया…
आगरा—मथुरा हाइवे पर एक ढाबे पर देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने छापा मारकर इसका पर्दाफाश किया और यहां संचालक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया है. ढाबे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. पुलिस ढाबा संचालक के पार्टनर और जमीन मालिक की तलाश में है. पुलिस के अनुसार ढाबे पर लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं.
पुलिस के अनुसार केडी चौकी क्षेत्र के सेमरी के पास स्थित पंजाबी ढाबे में देह व्यापार पकड़ा गया है. पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यहां छापेमारी की और तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर बने भीतरी कमरों को तलाशा. तलाशी के दौरान संचालक जाहितद उर्फ मोनू निवासी तेलीपाड़ा और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली हैं. तीनों को मौके से ही अरेस्ट किया गया है.
पुलिस ढाबा संचालक का पार्टनर आदिल व भूमि मालिक नमो नारायण की तलाश में है जो कि फरार हैं. ढाबे पर रात के समय में संदिग्ध गतिविधियां होती थीं.