आगरालीक्स ….आगरा के मेयर नवीन जैन चुनाव से पहले आईएमए के सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे, मेयर बनने के बाद डॉक्टरों के समारोह में शामिल हुए मेयर नवीन जैन ने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों के हित में हफ्ते में कम से कम एक दिन कुछ समय का दान करना चाहिए। जिसमें वह मरीजों को निशुल्क सेवाएं दें। यदि डॉक्टर ऐसा करने के लिए आगे आते हैं तो नगर निगम द्वारा हेल्थ कैम्प लगाने में योगदान किया जाएगा। गुरुवार को आईएमए द्वारादेहली गेट स्थित रवि हॉस्पीटल में मेयर व नगर आयुक्त को सम्मानित किया गया।
डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन ने मेयर नवीन जैन व नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का स्वागत माला पहनाकर किया। साथ ही मांग की कि प्रदेश में सिर्फ आगरा शहर में डॉक्टरों पर लगने वाले नगर निगम टैक्स को खत्म किया जाए। कहा कि जब सीएमओ से लाइसेंस प्राप्त होने के बाद फिर नगर निगम में कैसा टैक्स। यह टैक्स पूरे प्रदेश में सिर्फ आगरा शहर में ही वसूला जाता है। यदि मेयर चाहे तो प्रस्ताव लाकर इस टैक्स को खत्म कर सकते हैं। साथ ही आएमए के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं जल भराव, शुद्ध पानी व ट्रैफिक की समस्याओं के निदान की भी मांग की। आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट पर व डॉ. जेएन टंडन ने नगर निगम टैक्स पर व्याख्यान दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव ओपी यादव ने बताया कि 22 दिसम्बर को तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा।
संचालन आईएमए सचिव डॉ. ओपी यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आएमए कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. मुनीस्वर गुप्ता, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. हरेन्द्र यादव, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. रामबाबू हरित, डॉ. एसके कालरा, डॉ. अनग उपाध्याय आदि उपस्थित थे।