आगरालीक्स….आगरा में भाजपा विधायक के बेटे के हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा कैंट से भाजपा विधायक डॉ जीएस धर्मेश के बेटे डॉ महेश धर्मेश का दीपशिखा धर्मेश हॉस्पिटल, ओम गार्डन रोहता नगर ग्वालियर रोड के पास है। पूरन सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उनके ताऊ दुर्ग सिंह को पेशाब में जलन होने पर 27 जुलाई को दीपशिखा धर्मेश हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां डॉक्टर महेश धर्मेश ने आॅपरेशन के लिए कहा और एक लाख रुपये जमा करा लिए लेकिन आॅपरेशन नहीं किया। 29 जुलाई को दुर्ग सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि इलाज में लापरवाही से मौत हुई थी, उनसे एक लाख रुपये वापस मांगे गए तो मारपीट कर दी।
हार्ट अटैक से हुई मौत
उधर, डॉ महेश धर्मेश का मीडिया से कहना है कि मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, उनका ईसीजी भी उपलब्ध है, इलाज में लापरवाही के आरोप गलत हैं।

इंटरनेट फोटो