आगरालीक्स… आज से शू एक्सपोर्ट की दुनिया में ताजनगरी छाई रहेगी, यहां मीट एट आगरा का 11 वां एडिशन तीन नवंबर से शुरू होगा, इस बार फैशन शो नहीं होगा। युवा जूता कारोबारी उत्सव डंग की मौत के बाद फैशन शो कैंसल कर दिया है।
आगरा के तारघर मैदान में तीन से पांच नवंबर तक मीट एट आगरा के 11 वें एडिशन का आगाज होगा। इसे लेकर गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई, इससे पहले ही युवी ओवरसीज के निदेशक व कारोबारी संजय डंग, रेणुका डंग के इकलौते बेटे उत्सव डंग की सडक दुर्घटना में मौत की सूचना आ गई। यहां दो मिनट का मौन रखा गया, इसके बाद मीट एट आगरा के फैशन शो को रद कर दिया गया।