आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों ने टाइमिंग बदली. सोमवार से कई स्कूल 9 बजे के हुए. फरवरी—मार्च में फाइनल एग्जाम्स को लेकर कोर्स पूरा करने पर फोकस
आगरा में मौसम साफ हो गया है. दिन में धूप निकलने के साथ ही अब सर्दी से काफी राहत हो गई है. ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने भी स्कूल खोलने की टाइमिंग में बदलाव करना शुरू कर दिया है. आगरा में सोमवार से कई स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से हो गई है और इसके मैसेज पेरेंट्स के पास भी भेज दिए गए हैं. बता दें कि कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से स्कूलों में पढ़ाई का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया था लेकिन अब सर्दी से काफी राहत है और ऐसे में स्कूलों द्वारा टाइमिंग में भी बदलाव करना शुरू हो गया है.

कोर्स पूरा करने को फोकस
आगरा के स्कूलों में इस समय फाइनल एग्जाम्स को लेकर पूरा फोकस स्टूडेंट्स पर है. 20 दिन शीतकालीन अवकाश की छुट्टियों के कारण कोर्स पेंडिंग है, ऐसे में टीचर्स द्वारा स्टूडेंट्स का कोर्स जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है जिससे कि उन्हें फाइनल एग्जाम्स में कोई दिक्क्त न हो.
फरवरी—मार्च में फाइलन एग्जाम्स
सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम्स 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं और यूपी बोर्ड के एग्जाम्स भी फरवरी में ही हैं. ऐसे में आगरा के कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा को लेकर सेंटर पड़ेंगे जिसके कारण अन्य क्लासेस के बच्चों की पढ़ाई में फिर से गैप आ सकता है. सीबीएसई और यूपी बोर्ड के एग्जाम्स मार्च में खत्म् हो रहे हैं. इसके कारण अन्य क्लासेस की परीक्षा या तो फरवरी में के लास्ट से शुरू हो जाएंगी या फिर मार्च में शुरू होकर मार्च में ही खत्म् करा दी जाएंगी.