आगरालीक्स…(Agra News 9th December). सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए जा रहे हैं, आगरा के लाल शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंचेगा। रक्षामंत्री संसद में वक्तव्य देंगे। सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी के शव दिल्ली लाए जा रहे हैं, रक्षामंत्री संसद में वक्तव्य देंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहीद विंग कमांडर 109 हेलीकाप्टर यूनिट के कमांडिंग आफिसर थे। सीडीएस बिपिन रावत को लेकर जा रहे एमआई 17 वी 5 के पायलट शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंचेगा। रक्षामंत्री संसद में वक्तव्य देंगे.
आगरा के सरन नगर दयालबाग निवासी 74 साल के सुरेद्र सिंह और सुशीला देवी की चार बेटियां शकुंतला, मीना, गीता, नीता के बीच इकलौते बेटे शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। 42 साल के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान कोयंबटूर में तैनात थे और 109 हेलीकाप्टर यूनिट के कमांडिंग आफिसर थे। उनकी शादी 2007 में व्रंदावन निवासी कामिनी से हुई थी, उनकी 12 साल की बेटी आराध्या और नौ साल का बेटा अभिराज है।

सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी के पार्थिव शरीर आज दिल्ली आएंगे
हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 13 के पार्थिव शरीर गुरुवार को दिल्ली लाए जाएंगे। यहां रक्षामंत्री संसद में वक्तव्य देंगे।
रक्षाबंधन पर आए थे, मां का आंख का आपरेशन
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान रक्षाबंधन पर आगरा आए थे और बहन से राखी बंधवाई थी। तीन दिन पहले उनकी पिता से बात हुई थी। मां का आंख का आपरेशन होना था, उन्होंने मिलिट्री हास्पिटल में आपरेशन कराने के लिए कहा था।