आगरालीक्स .(Agra News 9th December).. आगरा में टोरंट कंपनी जांच के नाम पर गुंडागर्दी करे तो चेयरमैन और डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। टोरंट नगर निगम की 71533 वर्ग मीटर जमीन उपयोग कर रही है, टोरंट से 220 करोड़ वसूली की जाएगी। किराया न देने पर आरसी जारी की जाएगी।
नगर निगम आगरा के 25 वें विशेष अधिवेशन में कहा गया कि नगर निगम की जमीन पर 1296 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। नगर निगम की 71533 जमीन का उपयोग टोरंट पावर द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए टोरंट से नगर निगम 220 करोड़ रुपये वसूलेगा, इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 220 करोड़ रुपये जमा न करने पर आरसी जारी कराई जाएगी। इसके साथ ही टोरंट द्वारा रोड कटिंग कर केबल डाली जाती है तो नगर निगम में पैसे जमा करने होंगे और नगर निगम सड़क बनाएगा।

ट्रांसफार्मर लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति
सदन में प्रस्ताव पास हुआ कि टोरंट पावर को सड़क पर ट्रांसफार्मर लगाना है तो उसकी अनुमति लेनी होगी और किराया भी तय होगा। भूमिगत केबल बिछाने से पहले टोरंट पावर को पार्षदों को सूचना देनी होगी। नालों में टोरंट की केबल डली हुई हैं इन्हें हटाने का काम किया जाए।