आगरालीक्स.. आगरा में 32 घंटे बाद 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग जाएगा। ईद-उल-जुहा और रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ है। लॉक डाउन बढ़ने की आशंका में खरीदारी भी तेज हो रही है।
शहर की घने बाजारों में दुकानदारों के साथ ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सजगत बरतने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी कई स्थानों पर यह व्यवस्था टूटती हुई भी नजर आती है। प्रशासन घने बाजारों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। कोराना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें गहरा गई हैं। कोतवाली क्षेत्र में 11 संक्रमित मामले सामने आने के बाद यह चिंता औऱ बढ़ी है। नियमों के उल्लंघन पर दुकानबंदी के साथ बाजार बंद भी किया जा सकता है। मिनी लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।