आगरालीक्स.. आगरा के लिए अब मास्टर प्लान 2031 बनाया जा रहा है, शहर की सीमा बढ जाएगी, जनसंख्या के हिसाब से संसाधन बढाए जाएंगे। एडीए के मुख्य नगर नियोजक आरके सिंह का कहना है कि रुद्रा इंफ्राटेक द्वारा आगरा के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभागों से डेटा जुटाया जा रहा है।
आगरा की आबादी 50 लाख से अधिक है, 2031 तक आगरा की आबादी 60 लाख के करीब पहुंच सकती है। इसे देखते हुए आगरा के लिए एडीए मास्टर प्लान तैयार कर रहा है, मास्टर प्लान के लिए आगरा को जोन में बांटा जाएगा। सीमा का विस्तार करने के साथ ही संसाधन भी बढाए जाएंगे, जिससे शहर की सीमा में लोगों को संसाधन मिल सकें। इसके लिए एडीए ने सभी विभागों से ब्योरा मांगा है। इसके बाद कार्यदायी संस्था द्वारा मास्टर प्लान का प्रारुप तैयार किया जाएगा, इस पर एडीए मुहर लगाएगा।