आगरालीक्स….. आगरा में पुलिस चौकी के पास बदमाश चांदी के कारखाने में लूट के लिए घुस गए, उनके हाथ में हथियार थे, कारोबारी ने सूझबूझ से काम लिया, चैनल बंद कर दिया, इससे बदमाश लूटपाट नहीं कर सके।
ताजगंज के कहरई मोड़ निवासी मोहित गुप्ता का शहीद नगर में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चांदी का कारखाना है, वे ठेके पर चांदी की पायल बनाते हैं। कारखाने में चार-पांच कारीगर हैं। मोहित के मुताबिक काम अधिक होने पर रात में वह कारीगरों को वहीं छोड़ जाते हैं। कारखाना के बाहर मुख्य चैनल का ताला लगा जाते हैं।
गुरुवार सुबह छह बजे मोहित तीन भाइयों के साथ कारखाने पहुंचे। उनके अंदर आते ही तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। तमंचे तानकर चैनल खोलने की धमकी देने लगे। बदमाशों ने चैनल को तोड़ने का प्रयास किया। मोहित ने साहस दिखाते हुए चैनल में अंदर से ताला लगा दिया। इस पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। मोहित और उनके भाइयों ने कारखाना के अंदर भागकर अपनी जान बचाई।
पुलिस को दी सीसीटीवी फुटेज
इस बीच हंगामा और फायरिंग सुनकर आसपास के लोगों में जगार हो गई। घरों से बाहर आए कुछ लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने तमंचा तानकर फाय¨रग कर दी। इससे लोगों में अफरातफरी और दहशत फैल गई। बदमाश बाइक से राजपुर चुंगी की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। कारखाना मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में आए बदमाशों की फुटेज पुलिस को दी है।