आगरालीक्स.. आगरा में 19 दिसंबर से इंटरनेट बंद है, 23 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। 22 दिसंबर शाम छह बजे से ब्राडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फीरोजाबद, अलीगढ में बवाल को देखते हुए आगरा में 19 दिसंबर की रात 12 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसे 20 दिसंबर शाम छह बजे तक बंद किया गया था, इसे दो दिन के लिए और बढा दिया गया।
23 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो सकती है इंटरनेट सेवा
22 दिसंबर को भी इंटरनेट बंद रहा। शाम छह बजे आगरा में ब्रांडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी बबलू कुमार ने सोमवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा चालू करने की कहा है।