MP Hema Malini postponed Braj Mahotsav in Mathura
आगरालीक्स… देश-दुनिया तक ब्रज की संस्कृति पहुँचाने के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने 11 अप्रैल से मथुरा में ब्रज महोत्सव की घोषणा की थी। आध्यात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री को आमंत्रित किया गया था। इस महोत्सव में मथुरा को आध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए विकास कार्यों की घोषणा होनी थी। इसी बीच बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल चौपट हो चुकी है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इसे देखते हुए सांसद ने ब्रज महोत्सव स्थगित कर दिया है। हेमा मालिनी रविवार को मथुरा आ जाएंगी और किसानों से मुलाकात करेंगी. किसानों को हुए नुकसान के लिए सरकारी मदद दिलाने के प्रयास करेंगी। महोत्सव की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।