हाथरसलीक्स… ये हॉस्पिटल खास है, एसआरएस हॉस्पिटल, हाथरस में मरीजों को दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंंगी,
मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार को हाथरस आगरा रोड पर एसआरएस हॉस्पिटल का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया। हॉस्पिटल के निदेशक राजेश उपाध्याय और हर्ष अग्रवाल ने बताया कि हाथरस और आस पास के गांव से मरीजों को इलाज के लिए आगरा, अलीगढ़, दिल्ली और जयपुर जाना पड़ता है। मगर, अब मरीजों को हाथरस में ही इलाज मिल जाएगा, दिल्ली सहित अन्य जगहों से वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को देखने के लिए आएंगे। (MultiSpeciality SRH Hospital open in Hathras #Hathras)
उद्घाटन के दौरान आगरा से डीजीसी रेवेन्यू अशोक चौबे और डी एन दुबे ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय , जिला अध्यक्ष श्री शरद महेश्वरी जी , सांसद अनुप प्रधान , विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर , पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्या , पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा , संजय सक्सेना मौजूद रहे।