Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Muni Shri said, God is one and Guru is three in one.
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Muni Shri said, God is one and Guru is three in one.

140

आगरालीक्स(24 July Agra News)। अर्हम योग मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आगरा में हो गया है। उन्होंने कहा, परमात्मा वन है और गुरु थ्री इन वन।

सुबह शुरू हुआ मंगल विहार
मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार बैनारा फैक्ट्री अरतौनी से सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ। उनका मंगल प्रवेश सुबह साढ़े सात बजे सिकंदरा स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन गली सिकंदरा में हुआ। यहां भक्तों ने भव्य अगवानी की। महाराज जी के प्रवेश से पहले आकर्षक रंगोली सजाई गई। बैंडबाजों पर भजनों की धुन बज रही थी। हर कोई गुरु भक्ति में लीन था। महिला श्रद्धालु भजनों पर थिरक रही थीं। प्राद प्रक्षालन के बाद महाराज जी की मंगल आरती की गई।

शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा पर्व
मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी और मुनि श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व शुरू हुआ। मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के द्वारा रचित वर्धमान विधान के बारे में बताया गया। चित्र अनावरण दिल्ली, चंडीगढ़, मेरठ के भक्तों ने किया। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन का सौभाग्य शेखर जैन को मिला। जिनवाणी भेंट रुपेशचन्द्र जैन ने की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मानसी जैन, आयुषी जैन, वर्षा जैन ने मंगलाचरण के साथ किया। संचालन मनोज कासलीवाल ने किया।

परमात्मा वन है और गुरु थ्री इन वन
मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के बारे में बताया, गुरु चरणों की धूल जिसे मिल जाये रे, उसकी दुनिया में किस्मत खुल जाये रे। उन्होंने कहा कि परमात्मा वन है और गुरु थ्री इन वन। परमात्मा के दर्शन से सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती है। वह भी गुरु बतलाते हैं कि भगवान का स्वरूप कैसा है, तब सम्यकदर्शन की प्राप्ति होती है। गुरु हमें दर्शन, ज्ञान, संयम, संस्कार सिखाते हैं।

ये कहलाते हैं गुरु
मुनि श्री ने कहा कि जो संस्कारों का पाठ पढ़ाते हैं, जीने की कला सिखाते हैं, विनय, प्रेम, साहस बढ़ाते हैं, वह गुरु कहलाते हैं। इसके बाद पंडित मुकेश जैन शास्त्री ने पूजन विधान संपन्न कराया। मंगल प्रवचन के बाद मुनि श्री की मंगल आरती की गई। मुनि श्री के भक्तों ने श्रीफल चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लिया।

खंदारी जैन मंदिर में शाम को होगा मंगल प्रवेश
मुनि श्री ससंघ का मंगल विहार शनिवार शाम 5:30 बजे सिकंदरा जैन मंदिर से देव नगर खंदारी जैन मंदिर में होगा। यहां मुनि श्री ससंघ का रात्रि विश्राम होगा। मीडिया प्रभारी शुभम जैन और राहुल जैन के मुताबिक, रविवार सुबह 5:30 बजे मुनि श्री ससंघ का मंगल विहार श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगबर जैन मंदिर देव नगर खंदारी से श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर सात जैन मंदिर के लिए होगा। वहां मुनि श्री ससंघ का एक दिन का प्रवास रहेगा।

26 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
26 जुलाई सोमवार को सुबह छह बजे सेक्टर 7 जैन मंदिर से सेक्टर 4 जैन मंदिर होते हुए एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत पर मुनि श्री का मंगल प्रवेश होगा। इस दौरान मदिया कटरा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आज कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मंदिर के चंद्रप्रकाश जैन, राकेश जैन, गौरव जैन चौधरी, निर्मल मौठया, पन्नालाल बैनाड़ा, निरंजनलाल बैनाड़ा, सुमेर पांडया, दिनेश जैन, अश्वनी जैन, दीपक जैन, राजेश जैन सेठी, अंकेश जैन, शानू जैन, देव जैन, राहुल जैन, अर्पित जैन, शुभम जैन आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!