आगरालीक्स… मुंशी प्रेमचंद आज के दौर में प्रासंगिक हैं, वे कहते थे “तुम जीते हम हारे। पर फिर लड़ेंगे।” आगरा में प्रेमचंद जयंती पर 32 दिन लगातार कार्यक्रम होंगे, आज बुधवार दो अगस्त को डीईआई के कला संकाय में दोपहर दो बजे से हिंदी कहानी और प्रेमचंद की विरासत विषयक संगोष्ठी होगी। इसमें डीयू के पूर्व आचार्य अजय तिवारी, वरिष्ठ आलोचक एवं संपादक विनोद तिवारी अपने विचार रखेंगे, बहुचर्चित कहानीकार प्रियदर्शन मालवीय बरेली अपनी कहानी का पाठ करेंगे। मीडिया प्रभारी योगेंद्र दुबे ने सभी से संगोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।