Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Nagar Nigam Sadan Agra: 10 % discount in house tax till 31st October #agranews
आगराबिगलीक्स

Nagar Nigam Sadan Agra: 10 % discount in house tax till 31st October #agranews

239

आगरालीक्स ..(.Agra News 30th September )आगरा नगर निगम के सदन में हंगामा, हाउस टैक्स को लेकर बड़ा निर्णय, अब हाउस टैक्स में 31 अक्टूबर तक मिलेगी 10 फीसद की छूट।

आगरा में गुरुवार को नगर निगम सदन बुलाया गया। सदन के शुरूआत में ही पार्षदों ने सदन देर से बुलाने और आम लोगों की समस्याओं का समाधान न होने पर विरोध किया। सदन में हाउस टैक्स से मिलने वाले राज्य पर चर्चा हुई।

सदन में हाउस टैक्स से मिलने वाले राजस्व पर चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम सीमा में 365000 हाउस होल्ड हैं। जहां व्यावसायिक गतिविधि हो रही हैं वहां आवासीय दर से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। इससे नगर निगम को कम राजस्व मिल रहा है। पार्षदों ने उदाहरण देते हुए बताया कि बेलनगंज के भगवती प्लाजा में केवल 40 प्रतिशत दुकानों का असेसमेंट हुआ 60 प्रतिशत का असेसमेंट कराया ही नहीं गया।
31 अक्टूबर तक 10 फीसद छूट
हाउस टैक्स जमा करने पर 30 सितंबर तक 10 फीसद छूट दी जा रही थी। नगर निगम के सदन में निर्णय लिया गया है ​यह छूट अब 31 अक्टूबर तक दी जाएगी।

हाउस टैक्स पर अवैध वसूली करने वालों को भेजा जाएगा जेल
सदन में हाउस टैक्स के लिए सुविधा शुल्क लेने का मामला भी उठा। मेयर नवीन जैन ने कहा कि हाउस टैक्स को लेकर कोई अवैध वसूली करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा, किसी व्यक्ति से सुविधा शुल्क नहीं लेना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!