Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Nalanda Builders, Agra director Radhe Shyam Sharma send to jail in Fraud case
बिगलीक्स

Nalanda Builders, Agra director Radhe Shyam Sharma send to jail in Fraud case

286

आगरालीक्स …आगरा के नालंदा बिल्डर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है, डायरेक्टर संतोष कटारा और शरद भदौरिया के खिलाफ भी धोखाधडी का मुकदमा दर्ज है।
आगरा के नालंदा बिल्डर एवं डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष कटारा, राधेश्याम शर्मा और शरद भदौरिया के खिलाफ थाना सिकंदरा में बुकिंग के बाद भी फ्लैट आवंटित न किए जाने की धोखाधडी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गुरुवार को सिकंदरा पुलिस ने डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा को अरेस्ट कर लिया। उन्हें एसीजेएम अष्टम अरविंद विकास  के कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें 18 जनवरी तक जेल भेज दिया है।
दीवानी में जुटे बिल्डर
नालंदा बिल्डर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा अरेस्ट किए जाने की जानकारी होते ही काफी संख्या में बिल्डर दीवानी पहुंच गए।

31 दिसंबर को दर्ज किया गया था मुकदमा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नालंदा क्राउन फ्लैट एलौटीज वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 2011 में शास्त्रीपुरम स्थित नालंदा क्राउन योजना शुरू की थी। 36 महीने में उसे पूरा करने का वादा किया। इसके बाद खरीदारों को फ्लैट आवंटित किए जाने थे। बुुकिंग के समय बिल्डर ने कहा था कि फ्लैट का कब्जा जनवरी 2014 में देंगे। इसके लिए विज्ञापन भी निकाला, दो साल बाद भी कब्जा नहीं किया गया।
काम कर दिया बंद
आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर संतोष कटारा, राधेश्याम शर्मा और शरद भदौरिया ने वायदा किया था कि समय पर फ्लैट बनाकर देंगे। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो ब्याज भी देंगे। इसका एक एग्रीमेंट भी किया। कंपनी की ओर से एक तीन बीएचके फ्लैट भी बनवाकर दिखाया गया। मगर, डायरेक्टर ने झूठे वायदे किए। बिल्डर ने निर्माण कार्य बंद कर दिया। जब इस बारे में पूछा तो धमकी देकर चुप कर दिया। खरीदारों से 75 से 95 प्रतिशत धनराशि ली जा चुकी है। इसके बावजूद 60 प्रतिशत काम भी नहीं किया गया। अब डायरेक्टर प्रोजेक्ट बंद करने की बात कर रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि सोसायटी के 16 लोगों ने शिकायत की है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक खरीदारी से तकरीबन 20 से 22 लाख रुपये की धनराशि बुकिंग के नाम पर लेने का आरोप है। इस तरह 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है। सभी दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट फोटो 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

बिगलीक्स

Agra News Live: 908 Registration for 1626 Plots of Greater Agra Narmdapuram & Gangapuram Township

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जिस ग्रेटर आगरा टाउनशिप को लेकर लोग उत्साहित...

error: Content is protected !!