Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Navratra 2020 : Maa Katyayni worship #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Navratra 2020 : Maa Katyayni worship #agra

88

आगरालीक्स.. आगरा में नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की आराधना से आज्ञा चक्र जागृत होता है। कंठ रोग आदि विकार दूर होते हैं। आगरालीक्स में आज दुर्गा औषधि कवच, योग दर्शन, मां का भोग और आराधना में फलदायी उपाय।

नवरात्र के छठे दिन आदिशक्ति दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यान की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने महर्षि के यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वह कात्यायनी कहलाती हैं।

योग दर्शन

माता कात्यायनी की आराधना से साधक का आज्ञा चक्र जागृत होता है। माता की अनवरत आराधना से आज्ञा चक्र की सिद्धियां प्राप्त होने से वह इस लोग में रहकर अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है, उसके रोग, शोक, भय आदि विकार नष्ट हो जाते हैं।

औषधि कवच

माता का छठा रूप मां कात्यायनी की आराधना यानि मोइया का है। इसे आयुर्वेद में अम्बा, अम्बिलका, अम्बिका और माचिका भी कहा जाता है। य़ह कफ, पित्त, अधिक विकार और कंठ रोग का नाश करती है। इससे पीड़ित लोगों को कात्यानी की आराधना करनी चाहिए।

माता का भोग- माता को शहद का भोग लगाएं। इसका दान भी करें। इस उपाय से धन आगमन के भी योग बनते हैं।

आराधना के फलदायी उपाय

-नवरात्र में प्रतिदिन माता को शहद और इत्र चढ़ाएं। नवरात्र के बाद बचे इत्र और शहद का मां का स्मरण कर सेवन करने से मां की कृपा सदैव बनी रहेगी।

-माता दुर्गा को शहद का भोग लगाने से भक्तों को सुंदर रूप प्राप्त होता है। व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

-नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना लालरंग के कंबल के आसन पर बैठकर पूजा करना अति उत्तम माना गया है

-मां लक्ष्मी की स्थाई प्राप्त के लिए नवरात्र में प्रतिदिन पान में सात गुलाब की पंखुड़ियां मां दुर्गा को अर्पित करनी चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!