आगरालीक्स… एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए सोमवार को सीबीएसई द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें आकाश इंस्टीटयूट, आगरा के शिखर बंसल की 28 वीं और अयान अग्रवाल की 70 वीं रैंक है। इसके साथ ही नीट में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची आनी शुरू हो गई है। पूरे देश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए 6 मई को नीट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में 13,26,725 उम्मीदवारों ने भाग लिया था और परीक्षा का आयोजन 136 शहरों के 2255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. वहीं इन उम्मीदवारों में 5,80,648 पुरुष उम्मीदवार और 7,46,076 महिला उम्मीदवार शामिल थे. वहीं एक ट्रांसजेंडर ने भी नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा में भारतीयों के साथ कई विदेशी नागरिकों ने भी परीक्षा दी थी. इसके माध्यम से 66 हजार एमबीबीएस व डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है.
कल्पना कुमारी ने मारी बाजी
नीट में कल्पना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किए है और उन्हें 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं. उन्हें फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं. उन्हें कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं. वहीं उम्मीदवारों का एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर होगा