आगरालीक्स ….आगरा, अलीगढ़ मंडल सहित यूपी और देश दुनिया की अभी तक की खबरें, एक नजर में।
आगरा, अलीगढ़ मंडल
आगरा, एनसीबी पश्चिम बंगाल की टीम ने आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी को नशे के लिए कफ सीरप की अवैध सप्लाई करने पर किया अरेस्ट, कारोबारी को ट्रांजिंड रिमांड पर ले गई एनसीबी की टीम
अलीगढ़, बाइक सवार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक युवती सहित दो भाईयों की मौत
हाथरस, चिप्स फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

देश
पीएम नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा, पीएम ने नई दिल्ली के तालकोट स्टेडियम में नौवीं से लेकर 12 वीं के छात्रों से चर्चा की, एग्जाम के बारे में तनाव से लेकर छात्रों के कई तरह के सवालों के जवाब पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ परीक्षा के लिए न पढ़े, ऐसा करने का मतलब है कि हम उन जड़ी बूटियों को खोजें जो हमारा काम आसान कर दें।
महंगाई
पेट्रोल, डीजल, पीएनजी, सीएनजी के बाद कामर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा, 250 रुपये हुआ महंगा, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 2553 रुपये का मिलेगा।
दुनिया
दो दिन के भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से करेंगे मुलाकात