Thursday , 12 February 2026
Home स्पोर्ट्स New Zealand reach maiden world cup 2015 final
स्पोर्ट्स

New Zealand reach maiden world cup 2015 final

new
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मुकाबले में चार विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। साउथ अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुए और फाइनल में पहुंचने से चूक गए। डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 43 ओवर में जीत के लिए मिले 298 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने एक गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया। एलियट को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड की पारी

जीत के लिए 298 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने गुप्टिल के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। मैकुलम ने अपने अंदाज खेलते हुए 26 गेंदों में 59 रन बनाए और कैच आउट हो गए। उन्हें मोर्कल ने स्टेन के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विलियम्सन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और महज छह रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोर्कल ने बोल्ड कर दिया। ओपनिंग करने आए गुप्टिल काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे मगर वो 34 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बेहद सधी बल्लेबाजी कर रहे रोस टेलर भी 30 रन बनाकर कैच आउट हो गए। टेलर के बाद एंडरसन ने बेहतरीन पारी खेली और 57 गेंदों पर 58 रन बनाकर कैच आउट हो गए। एंडरसन के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रोंची कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हो गए।

द. अफ्रीका की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को हाशिम अमला के रूप में पहला झटका लगा। बोल्ट ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर हाशिम अमला को बोल्ड कर दिया। अमला ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए। अमला जब आउट हुए तब स्कोर बोर्ड पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21 रन था। इसके बाद 7 ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ट ने 31 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका देते हुए डी कॉक को आउट कर दिया। कॉक ने 17 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। डी कॉक के बाद रोसो एंडरसन का शिकार बने और 39 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद कप्तान का अच्छा साथ दे रहे डुप्लेसिस 82 रन बनाकर गुप्टिल के हाथों कैच हो गए। उन्हें भी एंडरसन ने आउट किया। डुप्लेसिस के बाद क्रीज पर आए डेविड मिलर ने काफी तेज बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 49 रन बनाए। वो अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। मिलर को एंडरसन ने रोंची के हाथों कैच करवाया। जेपी डुमिनी आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Gayatri Super Kings won the Basketball Premier League in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग. फाइनल में...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Over 2,500 runners took part in the Taj Half Marathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज हाफ मैराथन में दौड़े 2500 से अधिक धावक. अमेरिका,...

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

error: Content is protected !!