News @ 1 pm on 11th june-2022
नईदिल्लीलीक्स… हावड़ा में फिर बवाल। कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के करीबी के घर चला बुलडोजर। कांग्रेस के अजय माकन राज्यसभा चुनाव हारे। साथ में प्रमुख खबरें।
हावड़ा में दूसरे दिन पुलिस से झड़प, आंसू गैस के गोले छोड़े
नुपूर शर्मा के बयान के विरोध में विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहे हैं। पश्चिमी बंगाल के हावड़ा में आज फिर बवाल हो गया। पथराव और पुलिस से झड़प की घटना के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया।
पुलिस ने 70 लोग किए गिरफ्तार
पुलिस ने कल से आज तक हुए बवाल के मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
रांची में इंटरनेट सेवा बंद
उल्लेखनीय है कि कल भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। रांची में कल हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवा को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के करीबी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर
कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी मोहम्मद इश्तियाक के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की है, जिसके तहत इश्तियाक का बिल्डिंग मानक नक्शे से ज्यादा को घेरकर बनाई गई थी, जिसकी वजह से बिल्डिंग के उस हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
राहुल गांधी के करीब की बगावत से अजय माकन को मिली हार, भाजपा समर्थित को मिली जीत
कांग्रेस की मुसीबत कम नहीं हो रही हैं। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई के बगावती तेवरों के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन राज्यसभा का चुनाव हार गए हैं, उन्हें भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने मात दी। कुलदीप को राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है।