आगरालीक्स.. आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें, सुशांत की मौत के मामले में एम्स की फारेंसिक रिपोर्ट का बडा खुलासा, आगरा में पथराव.
अटल टनल का लोकार्पण
रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी टलन अटल टनल का आज प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया। रोहतांग में 9.02 किलोमीटर लंबी यह टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ेगी। इस टनल के लोकार्पण के बाद अब मनाली और लाहौत स्फीति के बीच पूरी साल आवागमन बना रहेगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि लेह और लद्दाख के लिए लाइफ लाइन साबित होगी अटल टनल।
सुशांत की नहीं हुई हत्या
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के तीन महीने बाद भी उसकी गुत्थी सुलझी नहीं है कि उसकी हत्या हुई थी थी या उसने आत्महत्या की थी। अगर सुशांत की हत्या हुई थी तो उसकी हत्या किसने की, और उसने आत्महत्या की तो उसकी क्या वजह थी और उसे आत्महत्या के लिए किसने उकसासा। इस बीच दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि सुशांत सिंह की हत्या नहीं ही, उसने आत्महत्या ही की थी। एम्स की फारेंसिक रिपोर्ट में कहा है कि जिन हालात में सुशांत सिंह की मौत हुई वह स्पष्ट करती है कि इसमें किसी का तरह का फाउल प्ले नहीं हुआ। यह आत्महत्या ही है।
आईपीएल सट्टेबाजी का सरगना दबोचा
आईपीएल और सट्टेबाजी के बीच पुराना संबंध है। इस सीजन के शुरू होते ही सट्टेबाजी का काला कारोबार भी शुरू हो गया है। बिहार के मुंगेर में पुलिस ने सट्टेबाजी के सरगना कालिया को गिरफ्तार कर उसके पास से एपल कंपनी का एक लैपटॉप, 6.5 लाख रुपये कैश, चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कालिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सट्टेबाजी का कारोबार चलता कैसे है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
आगरा में हाथरस के गैंगरेप मामले को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन और हाथरस में डीजीपी के आने के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है
हाथरस प्रकरण को लेकर आगरा में पथराव
आगरा में पथराव, कोठी मीना बाजार पर पथराव से कई वाहन क्षतिग्रस्त, हाथरस प्रकरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार को कोठी मीना बाजार स्थित नगर निगम के वर्कशाप पर जमकर बवाल किया। वर्कशाप से शहर में कूड़ा उठाने के लिए जा रहीं गाडियों पर पथराव कर दिया।