News @ 1 pm on 8th May-2022
नईदिल्लीलीक्स… हिमाचल प्रदेश विधानसभा गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाए। सांसद नवनीत राणा ने कहा- मेरे साथ अन्याय हुआ। साथ में प्रमुख खबरें।
विधानसभा गेट की दीवारों पर लिखा खालिस्तान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के मेन गेट पर खालिस्तान लिखकर झंडे लगा दिए गए। इससे सनसनी व्याप्त हो गई।
शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में हुई हरकत
हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा गेट पर आज सुबह खालिस्तान के झंडे लगे मिले। साथ ही कुछ स्थानों पर खालिस्तान लिखा था।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
जानकारी मिलने पर पुलिस ने झंडो को हटवा कर लिखे हुए स्थान पर पेंट करा दिया। हरकत करने वाले आसामाजिक तत्वों की सीसी फुटेज से तलाश की जा रही है।
चक्रवाती तूफान आज, ओडिसा में 10 को टकराएगा
साल का पहला चक्रवती तूफान आज अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 10 मई को ओडिसा के पुरी-गंजाम इलाके से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 किमी तक जा सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड बिहार में बारिश का भी अलर्ट किया गया है।
गंगा जन्मोत्सव पर लाखों ने लगाई डुबकी
गंगा जन्मोत्सव पर आज हरिद्वार, बुलंदशहर के नरौरा, राजघाट, अलीगढ़ के रामघाट समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओँ ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर दान किया।
उद्धव के खिलाफ चुनाव लडूंगीः नवनीत राणा
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण उनके साथ अन्याय हुआ है। अस्पताल में अन्याय हुआ है। नवनीत राणा को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से निकलते समय उनके हाथ में हनुमान चालीसा भी साथ में था। उन्होंने कहा कि वह उद्धव ठाकरे के खिलाफ जहां से भी वह चुनाव लड़ेंगे मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगी।