नईदिल्लीलीक्स… आईपीएल में दिल्ली-चेन्नई के आज होने वाले मैच से पहले दिल्ली का खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
आईपीएल-2022 में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम को मैच खेला जाने वाला है। इससे पहले दिल्ली का नेट बॉलर आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर नेट बॉलर और उसके रूम में साथ रहने वाले खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है।
दिल्ली के अभी चार मैच होना बाकी रह गए हैं। कोरोना को लेकर दिल्ली की टीम और बीसीसीआई से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दो विदेशी खिलाड़ी टिम सैफर्ड और मिचेल मार्च और चार स्टाफ के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन मैच इसके बावजूद खेला गया था।