Agra News: Two liquor smugglers arrested in Agra, illegal liquor
News @ 2 pm on 18th july-2024
नईदिल्लीलीक्स… श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का ताला खुला देखें तस्वीरें क्या मिला। कांवड मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखे होने के आदेश पर विवाद।
रत्न भंडार में दो कमरे, आंतरिक कक्ष भी खुलेगा
श्री जगन्नाथ मंदिर के तहखाने में मौजूद रत्न भंडार में एक बाहरी और एक आंतरिक कमरा है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख अरबिंद पाधी ने बताया कि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की व्यवस्था की गई।
आम भक्तों का आठ बजे बाद प्रवेश रोका
इसी कारण मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
मंदिर का सिंह द्वार खोला गया है
केवल अधिकृत लोगों और सेवकों को ही सुबह आठ बजे के बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। मंदिर का केवल सिंह द्वार खोला गया है।
दुकानदार, होटल संचालक अपना नाम स्पष्ट रूप से लिखें
यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस का एक आदेश विवादों में आ गया है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर आदेश जारी किए है कि कांवड़ मार्ग के सभी दुकानदार, होटल संचालक और गाड़ी मालिक अपने नामों को स्पष्ट रूप से लिखेंगे।
अखिलेश यादव और जावेद अख्तर ने की टिप्पणी
इस आदेश के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्विट किया है कि जिसका नाम गुड्डू, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा। उन्होंने इस मामले में अदालत से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर गीतकार जावेद अख्तर ने इस आदेश की तुलना हिटलर के दौर के नाजी जर्मनी से की है।
लेनदेन के विवाद में हुई थी जीतन सहानी की हत्या, एक गिरफ्तार
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर की गई थी। पुलिस ने दरभंगा जिले के धनश्यामपुर थाने के सुपौल बाजार से 40 वर्षीय काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार काजिम अंसारी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।