Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन NISA sent a defamation notice of Rs 5 crore to the Education Minister regarding school fees
एजुकेशनटॉप न्यूज़

NISA sent a defamation notice of Rs 5 crore to the Education Minister regarding school fees

142

आगरालीक्स…(20 July 2021 Agra News) बच्चों की एनुअल और डेवलपमेंट फीस पर दिल्ली के शिक्षामंत्री के बयान से नाराज हुई प्राइवेट स्कूलों की संस्था. भेजा 5 करोड़ का नोटिस. पढ़ें क्या दिया था बयान

ये दिया था दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बयान
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया की प्राइवेट स्कूलों को लेकर परेशानियां बढ़ गई हैं. दरअसल, एनुअल फीस और डेवलपमेंट फीस जमा करने को लेकर शिक्षामंत्री ने बयान दिया था कि जो पेरेंट्स फीस जमा नहीं कर सकें वे प्राइवेट स्कूल्स से बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट लिए अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल्स में करा लें. इस पर निजी स्कूलों के संगठन नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस ने शिक्षामंत्री को 5 करोड़ रुपए के मानहानि का लीगल नोटिस भेज दिया है. निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने शिक्षामंत्री के इस बयान को हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपनी हार का बदला करार दिया है. उनका कहना है कि बजट स्कूल्स आम लोगों के हैं और आम लोगों के लिए हैं. इसलिए आम आदमी पार्टी से ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.

निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के तमाम प्राइवेट स्कूलों को स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से कोविड और लॉकडाउन के दौरान स्कूल्स की एनुअल फीस और डेवलपमेंट चार्ज लेने की मंजूरी दी थी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में मिली इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं और इसके चलते वे बदले की भावना से उलटे-सीधे बयान दे रहे हैं. उनके बयानों के चलते प्राइवेट स्कूलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए निसा ने उन्हें 5 करोड़ रुपए के मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है. अगर शिक्षामंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो उन पर जल्द ही इस नोटिस के तहत मानहानि का दावा भी किया जाएगा.

बिना टीसी के नहीं हो सकता दाखिला
डॉ. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा कानून व अधिनियम 1973 के नियम 139 के तहत किसी भी बच्चे का दाखिला बिना टीसी के नहीं हो सकता. फिर शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया कानून और नियमों को ताक पर रखकर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कैसे कर सकते हैं. पहले तो सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए जगह ही नहीं है. उस पर शिक्षामंत्री बजट स्कूलों के बच्चों को बिना टीसी सरकारी स्कूलों में दाखिला देने की बात कहकर उनका अपमान कर रहे हैं. क्या वे बड़े प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को सरकारी स्कूल में ला सकते हैं. बड़े स्कूलों पर उनका जोर नहीं चलता, इसलिए अब वे छोटे बजट स्कूलों को निशाना बनाकर उन्हें बंद करने की साजिश कर रहे हैं. निसा ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!