Thursday , 15 January 2026
Home agraleaks No body wants to be a Principal of Medical college
agraleaksटॉप न्यूज़

No body wants to be a Principal of Medical college

sn
आगरालीक्स …..प्रदेश के छह नए मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य के पद पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर (प्रोफेसर के पद पर पांच साल का अनुभव) आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में प्राचार्य बनने से एसएन के प्रोफेसर घबरा रहे हैं। नए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के लिए गुरुवार तक प्रोफेसरों के आवेदन मांगे गए थे। एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह, एसपीएम विभागाध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा ने आवेदन करने से साफ इन्कार कर दिया।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि नए मेडिकल कॉलेज ही नहीं, एसएन में भी वे प्राचार्य बनने के इच्छुक नहीं है। ऐसे में एसएन से सिर्फ एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिलोकचंद ने प्राचार्य पद के लिए आवेदन किया है। प्राचार्य डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि सभी विभागों में प्राचार्य के लिए आवेदन करने का पत्र भेजा गया था। सिर्फ एक ही विभागाध्यक्ष ने आवेदन किया है। इसे महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डीजीएमई) कार्यालय में भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!