Saturday , 6 December 2025
Home आगरा No Corona Positive found in Agra in last 48 hours#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

No Corona Positive found in Agra in last 48 hours#agranews

आगरालीक्स….(2 September 2021 Agra News) आगरा में पिछले 24 घन्टे में 8648 लोगों की कोरोना जांच हुई है. जानिए कितने पॉजिटिव मिले और अब कितने कोरोना मरीजों का चल रहा इलाज

बीते 48 घंटे से नहीं मिला एक भी पॉजिटिव
आगरा में कोरोना महामारी इस समय नियंत्रण में है. हालांकि मंगलवार को एक साथ 5 नये कोरोना मरीज मिलने से थोड़ी चिंता तो बढ़ी थी लेकिन बीते 48 घंटे से आगरा में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. गुरुवार को प्रशासन ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 8648 लोगों की कोरोना जांच हुई है. इनमें से एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. आगरा में इस समय 8 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि #Agra में अबतक 25748 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25282 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं.

बाजारों में बरती जा रही लापरवाही
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले ही कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना का अलर्ट जारी किया हुआ है. हाल ही में केरल सहित महाराष्ट्र में भी रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए कहा जा रहा है लेकिन आगरा में देखा गया है कि अधिकतर लोग अब मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही अन्य गाइडलाइंस का पालन ठीक से कर रहे हैं.

Related Articles

हेल्थ

If you are suffering from lung disease, consult Dr. Siddharth Tomar at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स….फेंफड़े के रोग से जूझ रहे हैं तो आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल...

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

error: Content is protected !!