आगरालीक्स …आगरा में ताज सुरक्षा की बैठक में बडा निर्णय लिया गया है, पुरानी मंडी चौराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। बिना पास के वाहनों की एंट्री पर रोक लगेगी।
आगरा में ताजमहल की सुरक्षा के लिए पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर बैरियर लगाए गए हैं, इन बैरियर से आगे वाहनों के प्रवेश पर बिना पास के एंट्री नहीं है, यहां रहने वाले लोगों को ही पास जारी किए गए हैं। ऐसे में लोगों को घूम कर जाना पडता है।

पुरानी मंडी चौराहे पर लगेगा बैरियर
ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सोमवार को थाना ताजगंज में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में वाहनों का बिना पास के प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए पुरानी मंडी चौराहे पर बैरियर लगाकर चैकिंग करने का निर्णय लिया गया है।