आगरालीक्स… आगरा में भाजपा की सरकार में सपा नेताओं द्वारा बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का आरोप, युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर भी लगाए आरोप। मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने सपा नेता सहित पांच पाबंद किए।
आगरा के आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र की रहने वाली तान्या मित्तल के पिता मोहन कुमार मित्तल का बाराह भाई गली में मसाले का कारोबार था, 2015 में उन्हें अटैक पडा, इसके बाद से वे कोमा में हैं और व्यापार बंद हो गया। 17 साल का भाई है वह दिव्यांग है, मां रजनी मित्तल हाउस वाइपफ हैं ऐसे में तान्या मित्तल ही परिवार की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। तान्या ने सात सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, इसमें उसने आरोप लगाए कि सपा नेता बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहा है, सडक पर कार्यालय बना लिया है। इससे उसके घर का रास्ता बंद हो जाएगा, अपना विरोध दर्ज कराने के लिए थाना छत्ता पहुंची तो थाना छत्ता के निरीक्षक शेर सिंह ने अभद्रता की और झूठा समझौता पत्र लिखवा लिया। जेल भेजने की धमकी दी ओर दबंगों के सामने धमकाया, वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री कार्यालय से संज्ञान लिया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

सपा नेता सुबोध यादव सहित पांच पाबंद
सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का मीडिया से कहना है कि वीडियो मिलने के बाद जांच की गई। युवती के घर के बाहर आठ फीट का रास्ता छोडा गया है, तान्या मित्तल के आरोप पर सुबोध यादव सहित पांच को पाबंद किया गया है। सुबोध यादव सपा नेता हैं उनका मीडिया से कहना है कि जमीन करन, राजीव और बिटटू की है। कुछ हिस्सा गौरव गुप्ता ने खरीदा था, वे पंचायत में विवाद निपटाने गए थे लेकिन उनको भी पाबंद कर दिया गया।