Thursday , 30 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Noice of Teri Jaan Meri Jaan Pakistan in Kashmir
टॉप न्यूज़

Noice of Teri Jaan Meri Jaan Pakistan in Kashmir

171

masart
तेरी जान, मेरी जान-पाकिस्तान पाकिस्तान’ और ‘हाफिज सईद से नाता क्या ला-इलाहा-इल्लिाह’। ‘आया-आया शेर आया, गो इंडिया गो’ जैसे भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी नारों के साथ बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाला एयरपोर्ट मार्ग कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी के श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही गूंज उठा। ऐसा लग रहा था कि जैसे श्रीनगर न होकर लाहौर है। इस मामले में पुलिस ने गिलानी और मसर्रत सहित अन्य पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।

सैयद अली शाह गिलानी लगभग तीन माह बाद दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे। जहां कट्टरपंथी मसर्रत आलम ने आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों को ठेंगा दिखाते हुए पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए अपने नेता का स्वागत किया। हालांकि गिलानी दोपहर 2.20 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उनके समर्थक हैदरपोरा से लेकर एयरपोर्ट तक सुबह से ही डट गए थे। इसी रास्ते में पुलिस मुख्यालय भी है। गिलानी के समर्थकों के जुलूस में एक नहीं कई पाकिस्तानी झंडे थे। इस दौरान मसर्रत आलम ने सबसे पहले नारा लगाया तेरी जान-मेरी जान पाकिस्तान और हाफिज सईद से नाता क्या ला-इलाहा-इल्लिहा।

गिलानी ने अपने समर्थकों को लगभग 22 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर अपने चिरपरिचत अंदाज में भारत को लताड़ते हुए कहा कि कश्मीरियों को हक-ए-खुद इरादियत मिलने तक यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां से भारत को भागना होगा। उन्होंने त्राल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे नौजवानों ने अगर बंदूक उठाई है तो कश्मीर में भारत के जबरन कब्जे के खिलाफ उठाई है। एक नौजवान को हिरासत में मारा गया है।

उन्होंने 17 अप्रैल के त्राल चलो मार्च के अपने आह्वान को दोहराते हुए कहा कि उस दिन वादी में सभी जगह से लोग त्राल के लिए निकलें। मैं खुद भी त्राल के लिए निकलूंगा। कश्मीरी पंडितों की वापसी का सशर्त स्वागत करते हुए गिलानी ने कहा कि हम किसी को भी उनके लिए अलग कॉलोनी नहीं बनाने देंगे।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद तो दिल्ली की कठपुतली हैं और वह आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां इस्रायल की तरह कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी बसाकर कश्मीरी मुस्लिमों को सामाजिक व सियासी तौर पर कमजोर बनाने की साजिश हो रही ह। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित हमारे भाई हैं, वह यहां आकर कश्मीरी मुस्लिमों के साथ पहले की तरह रहें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: St. John’s College Assistant Professor’s Class 12 Marksheet Found Fake; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट...

टॉप न्यूज़

Agra News: IMA, Agra Expresses Concern Over Notice Issued to Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में आवासीय भूमि पर चल रहे हॉस्पिटल को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Wife and Father-in-Law Arrested for Youth’s Murder in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने अपने जन्मदिन की पार्टी में पति को दी...

error: Content is protected !!