Thursday , 15 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Petrol price cut by 0.80 per litre
टॉप न्यूज़

Petrol price cut by 0.80 per litre

petrol
महंगाई के मोर्चे पर देश की जनता को एक और राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर के आंकड़े संतोषजनक आने के बाद बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस माह की दूसरी कटौती कर दी है। इससे पहले एक अप्रैल को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी। बुधवार को पाक्षिक समीक्षा के दौरान आईओसी ने पेट्रोल में 80 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। पेट्रोल व डीजल के नए दाम बुधवार रात 12 बजे से लागू होंगे।
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों पर उसकी नजर है। आने वाले समय में भी वह वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर घरेलू बाजार में कीमतों में बदलाव का निर्णय करेगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटने से आम उपभोक्‍ताओं को राहत मिलेगी। डीजल के दाम घटने का असर मालभाड़े पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में महंगाई के मोर्चे पर सरकार को और राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम 49 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!