Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Notebandi, new word to add in hindi dictionary after demonetisation
बिगलीक्स

Notebandi, new word to add in hindi dictionary after demonetisation

आगरालीक्स …आज 30 दिसंबर है, 500 और एक हजार के नोट बंद हुए 50 दिन हो चुके हैं। इसके साथ ही हिंदी शब्दकोश को एक नया शब्द नोटबंदी मिलने जा रहा है। 50 दिनों में नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया भर में प्रचलित हो चुका है। अब वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा तैयार किए जाने वाले शब्दकोश के नए संस्करण में इसे शामिल करने पर विशेषज्ञ विचार कर रहे हैं।
आठ नवंबर को 500 और एक हजार के नोट बंद होने पर अंग्रेजी में डीमोनेटाइजेशन, हिंदी में विमुद्रीकरण व मुद्रा चलन से बाहर होना शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी बीच एक अंग्रेजी न्यूजपेपर ने नोटबैन शब्द का इस्तेमाल किया, हिंदी मीडिया ने नोटबंदी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते नोटबंदी का शब्द दिलो दिमाग पर छा गया है।
इस तरह शामिल होता है शब्द
वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा शब्दों के लिए एक कमेटी बनाई जाती है। यह कमेटी शब्द पर चर्चा करती है और जो नए शब्द सामने आते हैं उनका प्रस्ताव तैयार होता है। इसे शब्दकोश में शामिल करने के लिए अंतिम अनुमति अध्यक्ष द्वारा दी जाती है। इससे पहले 1975 में इमरजेंसी और इसके बाद लाठीचार्ज शब्द को शब्दकोश में अधिक प्रचलन में आने के बाद शामिल किया गया था। केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक व वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष प्रो नंद किशोर पांडेय का मीडिया से कहना है कि नोटबंदी नया शब्द मिलेगा, लेकिन यह मानकीक्रत नहीं होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!