मुंबईलीक्स… प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री सुलोचना नहीं रहीं। फिल्मी पर्दे पर अमिताभ बच्चन की मां के रूप में रही ख्यात। 94 साल की उम्र में अस्पताल में दम तोड़ा।
काफी समय से बीमार चल रही थीं, आज शाम ली अंतिम सांस
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/06/Sulochna-latkar-1200x700-1.jpg)
फिल्म अभिनेत्री सुलोचना लाटकर पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं औऱ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं, डाक्टरों के मुताबिक शारीरिक बीमारियों के चलते उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दादर में किया जाएगा।
धर्मेंद्र और दिलीप कुमार की मां का रोल भी निभाया
ऑनस्क्रीन वह फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां के रूप में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने धर्मेंद्र और दिलीप कुमार की मां का भी किरदार अदा किया है। वह मराठी फिल्मों में भी काफी सक्रिय थीं।