
नेतागिरी हुई, किसान जेल से नहीं छूट सके
सोमवार को 10 गावों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने एनटीपीसी, दिगनेर आगरा के कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर सहित नौ किसानों को जेल भेज दिया था। किसानों की रिहाई की मांग करते हुए भाजपा सांसद बाबूलाल, बसपा विधायक कालीचरण सुमन और कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह किसानों के साथ एनटीपीसी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, लेकिन किसान जेल से रिहा नहीं हो सके।
बोंड न भरने पर जेल में रहेंगे किसान
किसानों की रिहाई के लिए नेता परवाना लेकर जिला जेल पहुंच गए, उनकी रिहाई पर जश्न मानने की तैयारी भी कर ली गई, लेकिन जेल में बंद श्याम सिंह चाहर, रनवीर, वीरेंद्र, राजकुमार, देव प्रकाश, पुष्पेंद्र, भगवान सिंह, कमलेश और बनवारी ने किसी भी तरह का बोंड भरने से इन्कार कर दिया। इस पर किसानों की जिला जेल से रिहाई नहीं हो सकी। इन सभी को शांति भंग में सोमवार को जेल भेजा गया था।
Leave a comment