आगरालीक्स… आगरा के तेल माफिया गैंगस्टर मनोज गोयल की करोडों की संपत्ति है, ऐसी 18 चल अचल संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। ये संपत्तियां तेज चोरी के अवैध कारोबार से खरीदी गईं हैं, इस आशंका पर संपत्तियों को जब्त करने के लिए मथुरा एसएसपी ने आगरा और फिरोजाबाद डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
18 फरवरी 2017 को आगरा के नेहरू नगर, हरीपर्वत निवासी तेल माफिया मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल द्वारा लंबे समय से थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में बाल्व लगाकर तेल चोरी करने का खुलासा हुआ था। करीब 100 करोड़ की तेल चोरी के आरोप में पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल और उसके साथियों को मथुरा से अरेस्ट करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में मनोज गोयल पर गैंगस्टर लगी है, उसके पकडे जाने के बाद से आगरा, मथुरा और फीरोजाबाद में मनोज गोयल द्वारा संचालित पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।
डेढ साल से हो रही थी चोरी
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन मथुरा पंप स्टेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक ने भी 31 अक्तूबर 2015 से तेल चोरी होना माना है। ऐसा हाईवे पुलिस को 31 जनवरी-2019 में प्रबंधक ने लिखकर भी दिया है।
आगरा और फीरोजाबाद में मनोज गोयल की संपत्ति
इस मामले की जांच कर रहे मथुरा के थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने 18 चल-अचल संपत्तियां फिरोजाबाद के टूंडला और आगरा होने की रिपोर्ट दी है। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आगरा और फिरोजाबाद डीएम को इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए पत्र लिखा है।