आगरालीक्स…आगरा में तेल, वनस्पति व रिफाइंड कारोबारी अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं, कारोबारियों का आरोप है कि पुलिस मिलावट के आरोप लगाकर अवैध वसूली कर रही है, मार्केट से लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि, सैंपल लेने का कारोबारियों द्वारा विरोध नहीं किया जा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ और अवैध वसूली से कारोबारियों में आक्रोश है।
आगरा के छत्ता बाजार में तेल एवं वनस्पति एसोसिएशन के सदस्य कारोबारी धरने पर बैठ गए हैं। शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, मिलावट का डर दिखाकर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं और अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष पीयूष मंगल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
22 जून को एफएसडीए ने की कार्रवाई
22 जून 2018 कोआगरा में बडी कार्रवाई, अचार में बदबू, दही और पनीर में खटास आने पर नाले में फेंक दिए, 2300 लीटर तेल और रिफाइंड सील किया गया है। वहीं, 14 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
आगरा में शुक्रवार को एफएसडीए ने बडी कार्रवाई की, एफएसडीए की दो टीमों ने एक के बाद एक छापे मारे। डेयरी आकाश शास्त्रीपुरम में 16 किलोग्राम दही और 12 किलोग्राम पनीर खराब मिलने पर नष्ट करा दिया। लक्ष्मी फूड प्रोडक्टस से 1 5 क्विंटल खराब अचार को नष्ट कर दिया। साथ ही 486 सॉस की बोतल सील की गईं हैं। जिला अभिहीत अधिकारी श्वेता सेनी के निर्देशन में मारे गए छापे में गर्ग फूड मारुति स्टेट चौराहा से एक हजार लीटर सरसों का तेल और 179 किलोग्राम रिफाइंड तेल सील किया गया है। नेमीचंद अजय कुमार गर्ग से 105 किलोग्राम पाम रिफाइंड आॅयल और सोया रिफाइंड आॅयल जब्त किया गया है। टीम ने करीब दो लाख का सरसों का तेल और रिफाइंड आॅयल जब्त किया है। कार्रवाई में मुकेश शर्मा, एसएस गंगवार, भगवत सिंह, संजय कुमार पांडेय, राम चंद्र यादव, राम नरेश आदि मौजूद रहे।